Close Menu
Network Marketing in Hindi
  • Home
  • Network Marketing
  • Direct Selling
    • Direct Selling 2020
    • direct selling company
    • Marketing Tips in hindi
    • Safe Shop Plan
    • Job Vs Direct Selling
  • Businesses
    • Business Quotes
  • Education
    • Personality Development
  • Finance
  • News
    • Tech News
      • Internet
      • Entertainment
      • Technology
      • Biography
    • Health
    • Sports
    • Results
  • Success Stories
    • Tips and Tricks
    • Motivational Quotes
    • Make Money Online
    • Positive Quotes
    • Featured
    • Inspirational Quotes
  • More
    • Hindi Kahaniyan
    • Sayari
      • Sad
      • Festival Wishes
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube WhatsApp
Trending
  • Akshay Kumar, Saif Ali Khan bring dark thriller Haiwaan to life; first look out
  • Swanand Kirkire reveals Rajkumar Hirani approved ‘Maafi’ over WhatsApp for Pritam and Pedro: “His response came almost instantly”
  • Jana Nayagan: Producer Venkat K. Narayana reacts to Thalapathy Vijay starrer releasing on July 23; says, “It will be a fitting tribute to Vijay’s phenomenal career”
  • ‘CBFC chief Prasoon Joshi had objections without watching Satluj,’ claims Anurag Kashyap
  • BTS to release ‘Normal’ music video and its Korean version on July 17 ahead of global streaming release
  • Government sources explain why Diljit Dosanjh’s Satluj was removed from Zee5: Report
  • EXCLUSIVE: Milap Zaveri reveals Tera Yaar Hoon Main actor Aman Indra Kumar recreated scenes from Simmba and PK for his showreel: “Drama and emotion are his greatest strengths”; says Akanksha Sharma was confirmed after one screen test: “She cried WITHOUT glycerin; we didn’t test anyone else”
  • Fatwa issued against Aamir Khan over marriage to Gauri Spratt: Report
  • Zareen Khan shuts down paparazzo over inappropriate remark at event: “Hadd mein rehna”
  • Akshay Kumar and Saif Ali Khan build buzz as Haiwaan teaser drops tomorrow at 8 pm
  • Shehnaaz Gill and Jai Randhawa’s Ishqnama set for July 24 release; trailer out now
  • Aanchal GS Singh sparks wedding rumours with Gurdwara pictures and cryptic caption
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube WhatsApp Telegram
Network Marketing in HindiNetwork Marketing in Hindi
  • Home
  • Network Marketing
  • Direct Selling
    • Direct Selling 2020
    • direct selling company
    • Marketing Tips in hindi
    • Safe Shop Plan
    • Job Vs Direct Selling
  • Businesses
    • Business Quotes
  • Education
    • Personality Development
  • Finance
  • News
    • Tech News
      • Internet
      • Entertainment
      • Technology
      • Biography
    • Health
    • Sports
    • Results
  • Success Stories
    • Tips and Tricks
    • Motivational Quotes
    • Make Money Online
    • Positive Quotes
    • Featured
    • Inspirational Quotes
  • More
    • Hindi Kahaniyan
    • Sayari
      • Sad
      • Festival Wishes
Network Marketing in Hindi
Home»Finance»घर के खर्च कम करने का तरीका,खर्च कम करने के उपाय जानिए
Finance Updated:September 18, 2023

घर के खर्च कम करने का तरीका,खर्च कम करने के उपाय जानिए

adminBy adminSeptember 18, 2023Updated:September 18, 2023No Comments14 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp

पैसे बचाने के तरीके (Paise bachane ke tarike) | पैसे बचाने के सबसे अच्छे उपाय | घर के खर्च कम करने का तरीका

दोस्तो इस महंगाई के दौर मे पैसों की बचत करना काफी मुश्किल काम है जितना यह मुश्किल है उतना ही पैसे की बचत करना भी जरूरी है क्योंकि फ्यूचर में पैसे की कभी भी जरूरत पड़ सकती है इसलिए हमे अपने ख़र्चे के साथ – साथ कुछ पैसे की बचत भी करनी चाहिए ।

जब बात आती है पैसे बचाने और खर्च कम करने की तो बहुत सारे तरीके हैं जिनसे आप अपना खर्च कम कर सकते हो और कुछ पैसा बचा सकते हो उन्हीं तरीकों के बारे मे हम इस आर्टिकल में आपको बताने वाले, वो कोन कोन से पैसे बचाने के तरीके हैं जिनकी मदद से आप पैसे बचा सकते, अपना फालतू खर्चा कम कर सकते हो तो जानने के लिये आर्टिकल को पूरा और ध्यान से जरूर पढ़े।

पैसे बचाने के तरीके खर्च कम करने के उपाय

महत्वपूर्ण बिन्दू

दोस्तो बड़ती हुई महंगाई को आप रोक नहीं सकते हो लेकिन आप अपनी कमाई को बड़ा सकते हो या फिर अपना खर्चा कम कर सकते हो। अपनी कमाई को बढ़ाने के लिये आप अगर जॉब करते हो या कोई बिजनेस तो आप कुछ काम सीखे जिससे आप पार्ट टाइम कुछ साइड इंकम कर सकते हो ,ऑनलाइन इन्टरनेट से आज कल बहुत सारे लोग लाखो करोड़ों रुपये कमा रहे हैं आप भी कमा सकते इस पर हमने एक आर्टिकल लिखा है जिस पर हमने सबसे बेस्ट तरीके ऑनलाइन पैसे कमाने के आपके साथ शेयर किये है आप जाकर आर्टिकल पढ़ सकते हो। क्लिक करे – सबसे बेस्ट तरीके ऑनलाइन पैसे कमाने के

अब बात करते है दूसरा जो तरीका है वो है खर्च कम करके,पैसे बचाकर तो चलिए जानते हैं पैसे बचाने के वो कौन -कौन से तरीके हैं –

1. अपना महीने का ख़र्चे का बजट तैयार करें,मासिक बजट बनाना आवश्यक है।

दोस्तो आपको अपना जो महीने का खर्चा होता है उसका एक बजट बनाना होगा यह बजट आपको अपने घर की टोटल महीने की इंकम के हिसाब से तैयार करना होगा। बजट तैयार करते समय आपको 50/30/20 रूल को फॉलो करना है यह बजट मैनेजमेंट रूल है इसे थंब रूल भी कहते है। जो आपको आर्थिक समस्या से निपटने में मदद करता है इस नियम के अनुसार आपको अपनी टोटल इंकम का 50% अपने जरूरत के खर्चा में लगाना चाहिए जिसमें आपके बिजली का बिल, फोन बिल, गैस का बिल, महीने का राशन, घर का किराया, बच्चों के स्कूल की फीस,मेडिकल और छोटे मोटे हर दिन के ख़र्चे शामिल होते हैं।

अब अपनी इंकम का 30 % आपको अपने उन चीजों के लिए बचाना है जिनको आप खरीदना चाहते या कह सकते है जो आपकी इच्छाएं है उसमे अपनी कुछ भी चीजे हो सकती है जेसे कपडे धोने के लिए वाशिंग मशीन ,फ्रिज ,टीवी और कंही घूमने फिरने के लिए , इन पैसों से आप वे सभी चीजे खरीद सकते हो जिन्हें आप चाहते हो, जो आपकी इच्छाएं है आप उनको पूरा कर सकते हैं। अब 20% इंकम की आपको बचत और इन्वेस्टमेंट करना है जो आपके फ्यूचर में काम आए इन पैसों को आप स्टॉक में ,प्रॉपर्टी खरीदने, एफ डी और इमरजेंसी फंड के लिए उपयोग कर सकते हो।

2. अपने महीने का खर्च की लिस्ट बनाये

दोस्तों अब आपको अपने महीने का जो खर्चा है उसकी एक लिस्ट तैयार करनी है जिसमें आपको जरूरत की सभी चीजों को लिखना है और उन चीजों को अलग करना है जो जरूरी नहीं है यह जो लिस्ट है उसका बजट आपके महीने की इंकम के 50% से ज्यादा नहीं होना चाहिए आपको उस लिस्ट के हिसाब से महीने का खर्च करना है।
इससे आपको पता रहेगा कि आपका पैसा कहां-कहां लग रहा है कितना किस चीज़ पर लग रहा है उसके हिसाब से आप अपने खर्चा को मैनेज कर सकते हो और जो आपका फालतू का खर्चा है वो भी कंट्रोल हो जाएगा।

3. अपनी जरूररत को समझे, जरुरत के हिसाब से खर्चा करें

दोस्तो घर –परिवार मे काफी अनावस्यक खर्चा होता है जिसको कंट्रोल करना जरूरी है अगर आप कुछ बचत करना चाहते हो तो इसके लिए आपको अपनी जरूरतों को समझना जरूरी है कोन सी वो चीजे है जो की जरूरी है और जो जरूरी नही है , किन चीजों पर आप खर्चा कम कर सकते है । जेसे की दोस्तो आपको पता है आज के समय मे मोबाइल फोन के रीचार्ज काफी महंगे हो गए है येसे मे अगर आपके परिवार मे दो से अधिक सदस्य है तो आप हर किसी के मोबाइल फोन मे अलग – अलग रीचार्ज करने की बजाय एक वाईफाई कनैक्शन लगवा सकते हो जो आपको सभी के फोन के बिल से सस्ता पड़ेगा । कॉलिंग करने के आप ऑनलाइन कॉलिंग करके या विडियो कॉलिंग की मदद से बात कर सकते हो या कुछ इमरजेंसी बैलेंस अपने फोन मे रख सकते हो।

अगर आप वाईफाई कनैक्शन लगवा देते हो तो अगर आपके पास टीवी का रीचार्ज वाला कनैक्शन है तो फिर आप टीवी का कनैक्शन हटवा सकते हो क्यूंकी आज कल वो सभी चीजों जो टीवी पर आती है वो आप अपने मोबाइल फोन मे देख सकते हो तो क्यूँ आपको टीवी का बिल भारना है या फिर आप इसकी जगह फ्री डिश का उपयोग कर सकते हो जिसमे आपको सभी बेसिक टीवी चैनल मिल जाते है । इससे आप अपना काफी पैसा बचा सकते हो । इस प्रकार से आप अपनी ओर भी गतिविधियों को देखे की कहाँ आपका फालतू पैसा लग रहा है जिसे आप कम कर सकते हो ।

4. परिवार का कोई एक सदस्य सभी खर्चो को मैनेज करें

आपके परिवार मे भले ही कितने ही सदस्य हो उनमे से किसी एक सदस्य को सभी घर के खर्चो की ज़िम्मेदारी देनी चाहिए अक्सर ज्यदातर घरो मे घर की महिला ही घर का सब कुछ देखती है पुरुष इन चीजों से दूर ही रहते है तो दोस्तो कहा भी जाता है की एक ओरत ही घर को बना सकती है ओर बिगाड़ भी सकती है । घर की महिलाओ को घर की सभी छोटी बड़ी जरूरतों का पता रहता है इसलिए वे अपने हिसाब से मैनेज कर सकती है और बचत भी कर सकती है । किसी ऐसे सदस्य को ये जिम्मेदारी सौंपे जो ज़्यदा खर्च करने वाला ना हो ,जो सभी चीजों को अच्छे से मैनेज कर सके।

5. पैसे बचाने के लिए खरीददारी हमेशा सोच – समझ कर करें

दोस्तो बिना सोचे समझे खरीददारी करते समय काफी ज़्यदा फिजूल का खर्चा हो जाता है । अपने बहुत बार नोटिस किया है जब आप बिना किसी प्लानिंग के अपने दोस्तो के साथ शॉपिंग करने जाते हो तब आपका भी काफी फिजूल खर्चा हो जाता है जिसका बाद मे पछतावा होता है ।

6. बाज़ार की चमक धमक मे ना फसे

कई बार येसा भी होता है की हम बाजार की चकचोंध मे फस जाते है और अनावश्यक खरीददारी कर लेते हैं दोस्तो बाज़ार तो होते ही ग्राहको को लुभाने के लिए , इसलिए जब कुछ खरीददारी करनी हो तो पहले आपको घर मे एक लिस्ट बनानी चाहिए जिसमे आपको वो सभी चीजे लिखनी होगी जिनकी आपको जरूरत है और जब भी शॉपिंग करने जाओ तो उतना ही कैश रखे जीतने मे आपकी शॉपिंग हो जाये । इससे आपके काफी फिजूल खर्चा कम हो जाएगा ।

7.सामान खरीदने के लिए शॉपिंग माल का उपयोग ना करें

अगर अपने शॉपिंग बजट से कुछ पैसे की बचत करना चाहते हो तो आप शॉपिंग माल से शॉपिंग करने से बचे, दोस्तो शॉपिंग माल मे प्रॉडक्ट की कीमते ज्यदा होती है बाज़ार की कीमतों से और प्रॉडक्ट की कीमते भी फिक्स होती है आप प्रॉडक्ट की कीमत कम नही करवा सकते हो वंही बाज़ार की बात करें तो आप प्रॉडक्ट की क्वालिटी के हिसाब से दुकानदार को बोलकर थोड़ा बहुत रेट कम करवा सकते हो ।

8.अलग–अलग दुकानों मे कीमतों का पता करें

दोस्तो कई बार येसा भी होता है हम कोई समान ज़्यदा कीमत पर खरीद लेते हैं लेकिन दूसरी दुकान पर उसी समान की कीमत कम होती है इसलिए खरीददारी करते समय समान का सही मूल्य पता करना चाहिए इसके लिए आप दो चार दुकानों मे प्राइज़ पता कर सकते हो ।

9. ऑनलाइन शॉपिंग से बचे

दोस्तो आज कल ऑनलाइन शॉपिंग का जमाना है सभी लोगो को ऑनलाइन खरीददारी करना पसंद है और होना भी चाहिए क्यूंकी यहाँ एक ऑर्डर मे समान आपके घर पर पहुँच जाता है लेकिन दोस्तो ऑनलाइन शॉपिंग मे कुछ चीजों की खरीददारी करने से हमे बचना चाहिए जेसे फूड आइटम्स,कपड़े और रोजाना उपयोग मे आने वाले छोटे बड़े समान आदि।
ये समान हमे बाज़ार से ही खरीदना चाहिए क्यूंकि ये प्रॉडक्ट आपको ऑनलाइन महंगे मिलते हैं या अच्छी क्वालिटी नही मिलती है । ऑनलाइन शॉपिंग तभी करें जब आपको अच्छा ऑफर और डिस्काउंट मिले ,साल में काफी समय ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर सेल चलती है और अच्छा डिस्काउंट मिलता है।

10. ऑफर और डिस्काउंट पर ख़रीदारी करें

ऑफर और डिस्काउंट आपको ऑनलाइन,ऑफलाइन दोनों जगह मिलता है अगर आपको राशन के आलावा कुछ समान खरीदना है तो जब आपको अच्छा डिस्काउंट मिले तभी समान खरीदे ।
बाजार में भी सेल्ल लगे रहते है जिनपर भारी डिस्काउंट मिलता है तब आप सामान खरीद सकते हो या आप ऑफ सीजन में कपडे ख़रीदे जैसे सर्दियाँ के कपडे गर्मियों के लास्ट में सीजन में ,तब आपको कपडे सस्ते पड़ सकते है।

11. पैसे बचाने के लिए दिखावे की दुनिया से बचे

दोस्तो आज कल रियल की दुनिया कम और दिखावे की दुनिया ज्यादा है कुछ लोग उतने होते नहीं है जितना शो ऑफ करते है। ये दिखावा ज़्यदातर कपड़ो के मामले में होता है अगर किसी पर कोई कपडा अच्छा लग रहा है तो हम भी उसी प्रकार के कपडे खरीदने का विचार करने लगते है जो की गलत है इसलिए दुसरो को देखकर कपडे ना ख़रीदे आप पर जो अच्छा लगता है वही पहने।
कुछ लोग दिखावे के लिए ब्रांडेड चीजों का इस्तेमाल करते है जैसे आई फ़ोन के लिए किडनी बेच देते है। खैर ये तो जोक था लेकिन भी बेबकूफो वाला काम है।
अगर आपको लगता है कि आपके अंदर भी यह आदत है तो आप इसे बदल दें, रियल्टी मे जिंदगी जिएं ना कि दिखावे की ,दिखावे के चक्कर मे कभी भी फालतू का खर्चा ना करें ।

12. किसी प्रकार का बेशन(नशा) की आदत को छोड़ दे

दोस्तो अगर आप किसी पर का नशा करते है या अपमे कोई बेशन है जेसे – मसाला तंबाकू खाना ,बीड़ी सिगरेटे पीना ,शराब का सेवन करना या कोई किसी प्रकार की लत जहां आपका पैसा जा रहा हो तो दोस्तो आपको ये आदते जल्दी से जल्दी छोड़ना चाहिए इसमे आपके स्वास्थ्य और धन दोनों की बरबादी है । जितना पैसा आप इन चीजों मे बर्बाद करते हो उतना आप उसको अपने बैंक अकाउंट मे जमा करे आपकी यह छोटी सी बचत एक दिन बड़ी रकम बन जाएगी ।

13. बच्चो को अच्छे स्कूल मे पढ़ाये ना की महंगे स्कूल मे

अगर आपके बच्चे है तो आप अपने बच्चो को किसी अच्छे स्कूल मे रखे जहां का स्टेटस अच्छा हो , जहां की पढ़ाई अच्छी हो जरूरी नही है की मेंहगे और प्राइवेट स्कूल्स मे ही पढ़ाई अच्छी होती है बहुत सारे सरकारी और अर्ध सरकारी स्कूल्स मे भी अच्छी पढ़ाई होती है । कुछ प्राइवेट स्कूल्स मे बच्चो की पढ़ाई के नाम पर सिर्फ पैसो की लूट होती है जहां आप जिंदगी भर बच्चो की मोटी मोटी फीस ही भरते रह जाते हो ।

14. अपने बच्चो को टूशन भेजने की बजाय घर पर ही पढ़ाएँ

आज कल टूशन का काफी ज्यदा चलन बढ़ गया है येसे मे आप अगर पढे लिखे हो तो आप अपने बच्चो को टूशन घर पर ही पढ़ा सकते हो जिससे आपके बच्चो की जो टूशन फीस जाती है वो बच जाएगी ।

15. सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाए

सरकार देश के नागरिको के लिए अलग -अलग योजनाए चलती रहती है जिनका आपको भरपूर लाभ उठाना चाहिए जैसे आपको अपना राशन कार्ड बनवाना चाहिए जिससे आपको राशन कम दाम में मिल सकती है ,हेल्थ कार्ड बनवाना चाहिए जिससे आपको अगर कोई मेडिकल समस्या होती है तो आपका इलाज निशुल्क हो सकता है और भी बहुत सारी योजनाये हैं जिनकी मदद से आप अपना काफी पैसा बचा सकते हो।

16. पैसे की बचत के साथ पैसे को बढ़ाने के लिए पैसा इन्वेस्ट करें

दोस्तो पैसे की बचत के साथ-साथ आपको इन्वेस्टमेंट भी करनी चाहिए ये आपके सुना ही होगा पैसा ही पैसे को बढ़ाता है इसके सबसे अच्छा तरीका है इन्वेस्टमेंट।
अगर अभी तक आपका बैंक मे अकाउंट नहीं है तो सबसे पहले आपको अपने नजदीक किसी बैंक मे अपना saving account खोले, आपके परिवार मे जितने भी सदस्य है सभी का बैंक मे अकाउंट होना चाहिए।
इसमें आप अपने बचत के पैसे रख सकते हो जिन्हें आप जरूरत के समय इस्तेमाल कर सकते हो, अपने बैंक के saving account में उतना ही पैसा जमा रखे जितना कि आपको लगता है कि आपके emergency time मे काम आ सकता है ,बाकी पैसा आपको इन्वेस्ट करना चाहिए है।
इन्वेस्टमेंट के बहुत सारे तरीके हैं जिस पर हमने एक पूरा आर्टिकल लिखा जिसे आप पढ़ सकते हो लिंक नीचे दिया है-पैसा इन्वेस्ट कहाँ करें जानिए सबसे बेस्ट तरीके
पैसे को इन्वेस्ट करने के उदाहरण –

एलआईसी – दोस्तों एलआईसी के बारे में तो अपने जरूर सुना होगा ,इसका स्लोगन तो आपको पता ही होगा “जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी” एलआईसी में आपको life insurance cover के साथ-साथ रिटर्न की मिलता है इसमें आपको 5 से 10 % का रिटर्न मिल जाता है।
एलआईसी में अलग-अलग स्कीम आती रहती है जिसमें आप invest कर सकते हो इसमें आपकी उम्र के हिसाब से अलग अलग time period होता है थोड़ी थोड़ी बचत से आप एक बड़ी रकम बना सकते हो।

गवर्नमेंट की योजनाओं में invest करें

दोस्तो सरकार समय-समय पर पैसे बचत से संबंधित योजनाए लाती रहती है जिनमे आपको invest करना चाहिए जेसे सुकन्या समृद्धि योजना, अगर आपकी छोटी बच्ची है तो आप उसके नाम पर कुछ पैसा जमा कर सकते हो इस पर सरकार अच्छा खासा ब्याज आपको देती है।

कम खर्च में घर कैसे बनाये-

दोस्तों हर किसी का सपना होता है अपना एक प्यारा सा घर हो ,आज के समय में माद्यम वर्ग के लोगो के लिए यह सपना पूरा कर पाना काफी मुश्किल होता लेकिन छोटी -छोटी बचत से आप यह सपना पूरा कर सकते है। अगर आप अपना घर चाहते हो तो आपको अपनी टोटल इनकम का 40 से 50 प्रतिशत किसी अच्छी स्कीम में इन्वेस्ट करना चाहिए जहाँ आपको आपके पैसे पर अच्छा ब्याज मिले तभी आप अपना घर बनाने का सपना पूरा कर सकते हो।

या फिर आप धीरे -धीरे घर बनाने की प्रोसेस स्टार्ट करे जैसे थोड़े पैसे जोड़कर एक प्लाट लेले फिर थोड़ी ओर पैसे जोड़कर घर का काम शुरू करवा दे इसके लिए आप अपने लोगो से मदद ले सकते हो जिन पर आपको भरोसा है होम लोन के चककरो में फसे आप की ज़िंदगी उस लोन को चुकाने में ही गुजर जाएगी।

निष्कर्ष –

दोस्तों पैसा ज़िंदगी में जरुरी है अगर हम कुछ कमाई कर रहे है तो हमें कुछ बचत भी करनी जरुरी है। अगर हम आज पैसे को बचाते है तो पैसे कल हमें बचाएगा यही पैसे का नियम है। अगर हम थोड़ी थोड़ी पैसे की बचत करते रहे तो एक दिन वह एक बड़ी रकम बन जाती है और समय का पता भी चलता है इसलिए दोस्तों पैसे की बचत जरुरी है चाहे आप जितना भी कमाते हो। कुछ लोग सोचते है की अभी सेलरी कम है कहाँ से पैसे बचाऊं ,जब सेलरी बढ़ जाएगी तब सेविंग कर लूंगा लेकिन यह गलत सोच है आप जितना भी कमाते हो उसका कुछ प्रतिशत पैसा आपको बचाना चाहिए आप सेलरी के बढ़ने का इंतजार ना करे बल्कि अभी से थोड़ा थोड़ा पैसे बचाना शुरू करें।

तो दोस्तों इस आर्टिकल में हमने जाना पैसे बचाने के तरीके ,पैसे बचाने के टिप्स ,पैसे को बचाने के उपाय और खर्च कम करने के तरीके। तो उम्मीद है आपको हमारा यह पैसे बचाने के टिप्स पसंद आये होंगे और यह आर्टिकल इंफॉर्मेटिव लगा होता ,अपने सुझाव नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर लिखे।

यह भी पढ़े :-
घर बैठे बिज़नेस आईडिया जिन्हे आप पार्ट टाइम और फुल टाइम कर सकते हो जानिए
मोबाइल फ़ोन से पैसे कैसे कमाये जानिए सबसे बेस्ट तरीके जिनसे लोग लाखो रूपए कमा रहे हैं

गोविन्द पेटवाल , govind petwal , govind ram petwal

हे दोस्तों, मेरा नाम गोविन्द है में इस ब्लॉग का फाउंडर और सीनियर एडिटर हूँ। मैं By Profession ऑटोमोबाइल इंजीनियर हूँ और By Passion डिजिटल मार्केटिंग और ब्लॉग्गिंग करता हूँ जो की मेरा शौक है।

मेरे शौक के बारे में – मुझे सोशल मीडिया, डिजिटल मार्केटिंग, इंटरनेट, कंप्यूटर और इंजीनियरिंग कला में रुचि है। मैं हमेशा कुछ नया सीखने की कोशिश करता हूं, क्योंकि अगर आपके पास ज्ञान है कुछ नया कर सकते हैं।
“मंजिल तो मिल ही जाएगी, भटक के ही सही, गुमराह तो वो हैं जो घर से निकले ही नहीं”
” be the best version of yourself”

Read more :-

Related

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp
admin
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Pinterest
  • Instagram
  • Tumblr
  • LinkedIn

Kritika Parate | Blogger | YouTuber,Hello Guys, मेरा नाम Kritika Parate हैं । मैं एक ब्लॉगर और youtuber हूं । मेरा दो YouTube चैनल है । एक Kritika Parate जिस पर एक लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं और दूसरा AG Digital World यह मेरा एक नया चैनल है जिस पर मैं लोगों को ब्लॉगिंग और यूट्यूब के बारे में सिखाता हूं, कि कैसे कोई व्यक्ति जीरो से शुरुआत करके एक अच्छा खासा यूट्यूब चैनल और वेबसाइट बना सकता है ।Thanks.

Related Posts

नेटवर्क मार्केटिंग में AI का उपयोग: 2025 में बिजनेस बढ़ाने का सबसे बड़ा रहस्य!

September 8, 2025

QNet वितरक कैसे बनें? जानें रजिस्ट्रेशन, बिजनेस प्लान और कमाई का तरीका

September 8, 2025

 कम समय में ज्यादा पैसा कमाने के 5 स्मार्ट तरीके (2025 गाइड)

September 4, 2025

गेम खेलकर पैसा कमाने वाला ऐप | रोजाना कमाए 700-800 रुपये

March 11, 2025

Digital Marketing क्या है और इससे पैसे कैसे कमाए

March 11, 2025

Kuku FM से पैसे कैसे कमाए 50 हजार रुपये महीना

March 11, 2025
Latest Articles

नवरात्री के दूसरे दिन, मां ब्रह्मचारिणी को प्रसन्न करने के लिए पहने सफेद रंग के कपड़े, इन एक्ट्रेसेस के लुक्स को करें रिक्रिएट

October 15, 2023

फोन पे मनी ट्रांसफर : PhonePe se kitna paisa bhej sakte hai – Kaise India Finance

March 28, 2024

नवरात्रि के पहले दिन पहने ऑरेंज कलर के आउटफिट्स, लें बी-टाउन एक्ट्रेसेस से इंस्पिरेशन

October 14, 2023

Network Marketing or Direct Selling Facts in Hindi 2021 to 2025

June 21, 2021

डायरेक्ट सेल्लिंग में NEGATIVE लोगों को समझाने का सबसे आसान तरीका Easiest way to convince NEGATIVE people in Direct Selling

February 27, 2022

Safe Shop Plan PDF Files Download Safe Shop New Ultra Income Business Plan Complete PDF Files Download 2020 

January 8, 2020
Must Read

Apple iPhone 17 सीरीज लॉन्च: जानें भारत में कीमत, नए फीचर्स, Air मॉडल और Apple Event 2025 की पूरी जानकारी

September 10, 2025

नेटवर्क मार्केटिंग में AI का उपयोग: 2025 में बिजनेस बढ़ाने का सबसे बड़ा रहस्य!

September 8, 2025

QNet वितरक कैसे बनें? जानें रजिस्ट्रेशन, बिजनेस प्लान और कमाई का तरीका

September 8, 2025

सोच बदलने वाली प्रेरणादायक कहानी: बाज की कहानी जो आपका जीवन बदल देगी | Motivational Story in Hindi

September 4, 2025

 कम समय में ज्यादा पैसा कमाने के 5 स्मार्ट तरीके (2025 गाइड)

September 4, 2025

मार्केटिंग के लिए 99+ बेस्ट ChatGPT प्रॉम्प्ट्स: अपने बिजनेस को दें AI की सुपरपावर

September 4, 2025

मैडिटेशन या ध्यान क्या है, फायदे और कैसे करें | Meditation in Hindi

July 7, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube WhatsApp
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
© 2026 | Network Marketing Hindi. Designed by Network Marketing Hindi.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.