Network Marketing in Hindi

एथलेटिक्स में भारत की निराशाजनक शुरूआत

September 29, 2023 | by admin

डिजिटल डेस्क, हांगझोऊ। भारत 19वें एशियाई खेलों में एथलेटिक्स प्रतियोगिता के शुरुआती मुकाबलों में खाली हाथ रहा। विकास सिंह और प्रियंका गोस्वामी पुरुषों और महिलाओं की 20 किमी रेस वॉक स्पर्धाओं में पांचवें स्थान पर रहे।

पुरुषों की 20 किमी रेस वॉक में विकास सिंह 1:27.33 के समय के साथ 5वें स्थान पर रहे।

प्रियंका गोस्वामी महिलाओं की 20 किमी रेस वॉक में 1:43.07 के समय के साथ पांचवें स्थान पर रहीं।

चीन की विश्व रिकॉर्ड धारक यांग जियायू ने महिलाओं की 20 किमी रेस वॉक 1:30:03 में जीती। चीन की मा जेनक्सिया (1:30:04) ने रजत पदक जीता। जबकि, जापान की फुज्जी नानाको ने 1:33:49 का समय लेकर कांस्य अपने नाम किया।

पुरुषों की 20 किमी रेस वॉक स्पर्धा में चीन के जून झांग ने 1:23.00 में स्वर्ण पदक जीता और झाओझाओ वांग ने 1:27.08 में रजत पदक जीता। जबकि, जापान के मुरायाम युतारो ने कांस्य पदक जीता।

(आईएएनएस)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में networkmarketinghindi.in टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर networkmarketinghindi.in न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On : &nbsp 29 Sep 2023 4:59 AM GMT

RELATED POSTS

View all

view all