FinanceMake Money OnlineNetwork MarketingNetwork Marketing Books

2 मिनट में 5 लाख जीतने का सुनहरा मौका, बस देने हैं चुनिंदा सवालों के जवाब 

Sardar Unity Trinity Quiz: आज के समय हर किसी के पास काफी ज्ञान है मगर उन्हें अपने ज्ञान के प्रदर्शन का सही मौका नहीं मिल पाता है और अगर मौका मिलता भी है। तो उन्हें उस तरह का सम्मान या पुरस्कार नहीं मिल पाता है। ऐसे में हम आपको भारत सरकार के एक ऐसे योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसमें आप गिने-चुने सवालों के जवाब देकर दस हजार या बीस हजार नहीं बल्कि 5 लाख तक कमा सकते हैं। तो आइए उस सुनहरे मौके के बारे में जानते हैं जिसमें आप करीब 2 मिनट का समय देकर लाखों तक जीत सकते हैं। 

इस क्विज में आप जीत सकते हैं लाखों

महत्वपूर्ण बिन्दू

दरअसल, हम जिस क्विज के बारे में बात कर रहे हैं। वो भारत सरकार द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें आपको केवल 10 सवालों के जवाब देने हैं और आप उन सवालों का सही जवाब देकर लाख रूपये तक जीत सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना केवल MyGov.in पर जाना है। और आप वहां सीधे इस क्विज में हिस्सा ले सकते हैं। जिसमें आपसे भारत के लौह पुरुष कहे जाने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल (Sardar Vallabhbhai Patel) के जीवन से जुड़े बातों के बारे में पुछा जाएगा। इसके अलावा आप हमारे आर्टिकल में दिए लिंक के जरिए भी सीधा क्विज तक पहुंच सकते हैं। 

कहां और कैसे लें इस क्विज में हिस्सा 

how to participate in Sardar Unity Trinity Quiz

इस क्विज में हिस्सा लेने से पहले इस क्विज के बारे में कुछ खास बात जरूर जान लीजिए। ताकि आपको ज्यादा दिक्कतों का सामना न करना पड़े। बता दें कि इस क्विज को भारत सरकार द्वारा आयोजित किया जा रहा है। जिसकी वजह भारत के सबसे महान नेताओं में शामिल सरदार वल्लभभाई पटेल (Sardar Vallabhbhai Patel) के जीवन, आदर्शों और उनकी उपलब्धियों का जश्न मनाना है। जिसके लिए सरकार ने MyGov प्लेटफॉर्म पर एक क्विज आयोजित किया है, जिसका नाम “सरदार यूनिटी ट्रिनिटी क्विज” (“Sardar Unity Trinity Quiz”) रखा गया है। 

इस क्विज का उद्देश्य भारत के युवाओं और नागरिकों को भारत सरकार की उपलब्धियों बताने के साथ ही लौह पुरुष (Iron Man of India) सरदार वल्लभ भाई पटेल (Sardar Vallabhbhai Patel) से जुड़े सामाजिक मूल्यों, विचारधाराओं और नैतिकता से परिचित कराना है। इस क्विज की सबसे ख़ास बात यह है कि इसमें आप हिंदी, इंग्लिश समेत कई अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भाग ले सकते हैं। इसके लिए आपको MyGov.in की वेबसाइट पर जाना होगा, जहां से आप अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जिसका रजिस्ट्रेशन 1 दिसंबर से शुरू हो चूका है और यह 30 दिसंबर तक चलने वाला है। इस क्विज में आप दस हजार या बीस हजार नहीं बल्कि 5 लाख तक जीत सकते हैं। 

“सरदार यूनिटी ट्रिनिटी क्विज” का प्राइज 

भारत सरकार (Indian Goverment) द्वारा आयोजित सरदार यूनिटी ट्रिनिटी क्विज (Sardar Unity Trinity Quiz) में पहला पुरस्कार ₹ 5,00,000/- (पाँच लाख रुपये) नकद है। साथ ही इस क्विज में दूसरे नंबर पर आने वाले व्यक्ति को ₹ 3,00,000/- की नकद राशि से सम्मानित किया जाएगा। इस क्विज तीसरे नंबर पर आने वाले व्यक्ति को पुरस्कार के तौर पर ₹ 2,00,000/- नकद दिया जाएगा। इतना ही नहीं बल्कि इस क्विज के बाकि टॉप 100 लोगों को ₹ 2,000/- के सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 

इस क्विज की टर्म्स एंड कंडीशंस 

बताते चलें कि इस क्विज में कई तरह की टर्म्स एंड कंडीशंस भी हैं, जिनके बारे में जानना बेहद जरुरी है। इस क्विज में भारत के सभी नागरिक हिस्सा ले सकते हैं। जिस वजह से प्रतिस्पर्धा काफी कठिन होने वाली है। इस क्विज में आपको 10 प्रश्नों के उत्तर देने हैं, जिसमें प्रत्येक प्रश्न के लिए आपको 200 सेकंड का समय दिया जाएगा। जिसमें अगर आपको कोई सवाल कठिन लगता है तो आप उसे स्किप कर दूसरे पर बढ़ सकते हैं और अंत में उसका जवाब दे सकते हैं। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है। इस क्विज से जुड़ी बाकी अन्य बातों के बारे में आप इस लिंक पर क्लीक करके इनफार्मेशन ले सकते हैं। 

एक दो नहीं बल्कि 12 भाषाओं में ले सकते हैं हिस्सा 

इस क्विज में आप एक दो या नहीं बल्कि 12 भाषाओं में हिस्सा ले सकते हैं। जिनमें हिंदी, इंग्लिश के अलावा असमी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल और तेलुगु भी शामिल है। 

यह भी पढ़ें: भारत में सबसे महंगी बिकने वाली फसल कोन सी है 30 + फसल जानिए पूरी जानकारी

admin

Kritika Parate | Blogger | YouTuber,Hello Guys, मेरा नाम Kritika Parate हैं । मैं एक ब्लॉगर और youtuber हूं । मेरा दो YouTube चैनल है । एक Kritika Parate जिस पर एक लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं और दूसरा AG Digital World यह मेरा एक नया चैनल है जिस पर मैं लोगों को ब्लॉगिंग और यूट्यूब के बारे में सिखाता हूं, कि कैसे कोई व्यक्ति जीरो से शुरुआत करके एक अच्छा खासा यूट्यूब चैनल और वेबसाइट बना सकता है ।Thanks.

Related Articles

Back to top button